ईरान ने अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्ट के कई देशों पर मिसाइल और ड्रोन हमले लगातार किए हैं. दुबई में शनिवार को धमाके सुने गए, जिससे एयरपोर्ट पर उड़ानें निलंबित कर दी गईं और सुरक्षा अलर्ट जारी हुआ. दुबई सरकार ने एयरपोर्ट पर किसी घटना को खारिज किया, हालांकि सोशल मीडिया पर विस्फोट और धुआं नजर आया.