इजरायल ने गाजा के बाद दक्षिणी लेबनान में भी येलो लाइन खींचकर सुरक्षा और नियंत्रण की नई सीमा स्थापित की है. येलो लाइन के माध्यम से इजरायली सेना हिज्बुल्लाह के लड़ाकों को अपने कब्जे वाले इलाकों से दूर रखेगी. इस सीमा की निगरानी के लिए इजरायल हाई-टेक कैमरे, मोशन सेंसर्स, ड्रोन और स्मार्ट फेंस का उपयोग करता है.