इजरायल, अमेरिका के हमले के बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट के 8 देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किए. ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने होर्मुज स्ट्रेट को सभी जहाजों के लिए बंद करने का ऐलान किया. होर्मुज स्ट्रेट फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी और अरब सागर से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण तेल परिवहन मार्ग है.