अमेरिका और ईरान के बीच करीब 21 घंटे चली बातचीत परमाणु मुद्दे पर सहमति न बनने के कारण बेनतीजा रही. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान पर होर्मुज की नाकाबंदी का आरोप लगाते हुए उसे पूरी दुनिया के लिए खतरा बताया. ट्रंप ने US नेवी को निर्देश दिया है कि होर्मुज में टोल देने वाले जहाजों को अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में रोकें.