गाजा के दक्षिणी हिस्से में स्थित नासिर अस्पताल पर इजरायल के दोहरे हमले में बीस लोग मारे गए हैं. इस हमले में पांच पत्रकारों की मौत हुई, जो अस्पताल की बाहरी सीढ़ियों पर थे और बचाव कार्य में लगे थे. कमेटी टू प्रोटेक्ट जर्नलिस्ट्स के अनुसार गाजा में पिछले 22 महीनों में 189 फिलिस्तीनी पत्रकार मारे गए हैं.