अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में एक सड़क हादसे में कम से कम उन्तीस मासूम बच्चों सहित कुल उन्नासी लोग मारे गए. दुर्घटना में एक बस की टक्कर ट्रक और मोटरसाइकिल से हुई, जिससे बस में आग लग गई और कई यात्रियों की मौत हुई. यह बस ईरान से जबरन वापस लौटाए गए हजारों अफगानों को लेकर आ रही थी, जिनमें कई परिवार शामिल थे.