एस्ट्रोफोटोग्राफर एंड्रयू मैकार्थी ने सूरज के सामने से गिरते हुए स्काइडाइवर की अनोखी तस्वीर क्लिक की है. यह तस्वीर अमेरिका के समयानुसार आठ नवंबर सुबह करीब नौ बजे ली गई थी और बेहद प्रभावशाली है. स्काइडाइवर गेब्रियल सी. ब्राउन ने करीब तीन हजार पांच सौ फीट की ऊंचाई से छलांग लगाई थी.