उत्तराखंड के मैदानी और पहाड़ी इलाकों में शनिवार-रविवार को बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी दर्ज की गई. 16 से 22 मार्च तक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी जारी रहने की संभावना है. 3300 मीटर से ऊपर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से भारी बर्फबारी होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है.