महराजगंज जिले के रुद्रपुर भलुही गांव के प्राइमरी स्कूल को गांव से एक किलोमीटर दूर शिफ्ट कर दिया गया है. स्कूल शिफ्ट होने के बाद बच्चे अपने पुराने स्कूल में पढ़ने की जिद कर रहे हैं. स्कूल के गेट पर बच्चे रोते नजर आए. शिक्षा विभाग ने स्कूल शिफ्ट करने का कारण संसाधनों के बेहतर उपयोग और प्रशासनिक सुविधा बताया है.