उत्तर प्रदेश के हापुड़ में मंत्री गुलाब देवी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकरा गईं, जिससे मंत्री घायल हो गईं. हादसा नेशनल हाइवे-9 पर पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में हुआ, जब मंत्री के काफिले के आगे चल रही गाड़ी ने अचानक ब्रेक लगा दिए. गुलाब देवी चंदौसी से पांच बार की विधायक हैं और फिलहाल माध्यमिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं.