कल्याणपुर थाना क्षेत्र के लिटरेचर कैफे रेस्टोरेंट में दरोगा के बेटे ने शराब पीने से मना करने पर तांडव मचाया. रेस्टोरेंट संचालक की पिटाई और तोड़फोड़ करने की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अविनाश सिंह और विनीत शर्मा को गिरफ्तार किया.