सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आधिकारिक फेसबुक पेज शुक्रवार शाम को निलंबित कर दिया गया था. बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने सपा पर तंज कसते हुए उन्हें तकनीकी विशेषज्ञों को शामिल करने की सलाह दी. फेसबुक पेज अब सक्रिय हो चुका है. अखिलेश यादव इसे नियमित रूप से अपने विचार साझा करने के लिए उपयोग करते हैं.