नोएडा में कर्मचारियों ने वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया था प्रदर्शनकारियों की भीड़ उग्र हो गई और उन्होंने सेक्टर 63 के पास कारखाने का गेट तोड़ दिया सीसीटीवी फुटेज में सैकड़ों प्रदर्शनकारी कारखाने में घुसते और हंगामा करते हुए दिखाई दे रहे हैं