संभल की मजिस्ट्रेट कोर्ट ने तत्कालीन ASP अनुज चौधरी समेत 15-20 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज करने का आदेश दिया है. याचिकाकर्ता ने बताया कि उसके बेटे आलम को पुलिस की मौजूदगी में हुई फायरिंग में गोली लगी थी. पीड़ित के पिता ने जिले के कप्तान और उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन सुनवाई नहीं होने पर कोर्ट का रुख किया.