रायबरेली के एक स्कूल में कक्षा 12 के दलित छात्र को हिंदी की किताब न लाने पर शिक्षक ने बेरहमी से पीटा. छात्र ने आरोप लगाया कि शिक्षक ने उसकी जाति पूछी और दलित होने पर उसे और ज्यादा पीटा गया. छात्र को इतनी बुरी तरह मारा गया कि वह स्कूल में ही बेहोश हो गया. बावजूद इसके उसे तुरंत घर पर नहीं भेजा गया.