भगवंत मान ने पंजाब के सतौज गांव में बिजली तारों को जमीनदोज करने वाले देश के पहले प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया. प्रोजेक्ट के तहत 384 बिजली के खंभे हटाकर हाई टेंशन और लो टेंशन लाइनें बिना सड़क खोदे जमीन के नीचे डाली जाएंगी. जमीनदोज बिजली सप्लाई से बिजली कटौती खत्म होगी, हादसों में कमी आएगी.