नागपुर-मुंबई समृद्धि एक्सप्रेसवे पर सावंगी और जम्भला इंटरचेंज के बीच अज्ञात लोगों ने कीलें ठोंकीं. एक्सप्रेसवे पर कीलों के कारण कई कारों के टायर पंक्चर हो गए, लेकिन कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है क्योंकि कीलें ठोकना समृद्धि महामार्ग जैसे राजमार्ग पर एक गंभीर मामला है.