महाराष्ट्र के मंत्री ने मुंबई में मां के नाम से चला रहे ऑर्केस्ट्रा बार का लाइसेंस सरेंडर कर दिया है. विपक्ष ने आरोप लगाया था कि वह डांस बार चला रहे हैं. उनके इस्तीफे की भी मांग की थी. शिवसेना नेता अनिल परब ने मुख्यमंत्री को सबूत सौंपकर योगेश कदम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी.