जालना नगर निगम चुनाव में बीजेपी से टिकट न मिलने पर एक महिला उम्मीदवार ने सार्वजनिक रूप से आक्रोश जताया. महिला उम्मीदवार ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होकर टिकट पाने की उम्मीद जताई थी. आहत महिला ने बीजेपी नेता और पूर्व विधायक कैलास गोरंट्याल के सामने रोते हुए अपना गुस्सा व्यक्त किया.