शिबू सोरेन के संस्कार भोज में लाखों लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया. झारखंड के राज्यपाल, रक्षा मंत्री और तेलंगाना सीएम सहित कई मंत्री-सांसद उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों के कारण परिवार को दुख की घड़ी में आत्मबल मिला है.