प्रधानमंत्री कार्यालय में पीएम मोदी, अमित शाह और राहुल गांधी के बीच 88 मिनट की बैठक बुधवार दोपहर हुई. राहुल ने संवैधानिक संस्थाओं की नियुक्तियों में दलित, आदिवासी, ओबीसी और अल्पसंख्यकों की उपेक्षा पर आपत्ति जताई. राहुल गांधी ने कहा कि 90 फीसदी आबादी को स्वायत्त संस्थाओं की नियुक्तियों से बाहर रखा जा रहा है.