ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 15 अगस्त को अलास्का में यूक्रेन युद्ध खत्म करने पर चर्चा करेंगे. भारत ने अमेरिका और रूस के बीच 15 अगस्त की बैठक के लिए बनी सहमति का स्वागत किया है. यह बैठक यूक्रेन संकट के शांति समाधान के विकल्प तलाशने और संघर्ष समाप्ति की संभावनाओं पर केंद्रित होगी.