महाराष्ट्र के शिर्डी स्थित DMart स्टोर में एक कर्मचारी को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किए जाने का आरोप लगा है आरोप है कि सोहेल मनियार नामक कर्मचारी ने अश्विन नामक युवक का ब्रेनवॉश कर उसे धर्म परिवर्तन के लिए उकसाया था विवाद बढ़ने पर शिर्डी के हिंदू संगठनों के पदाधिकारी DMart स्टोर पहुंचे और प्रबंधन से जवाब मांगा गया