दिल्ली के मंगोलपुरी में नाबालिग छात्रों के बीच झड़प में एक छात्र की गंभीर चोट के कारण मौत हो गई है. मृतक और आरोपी छात्र अलग-अलग स्कूलों में पढ़ते थे और शुक्रवार सुबह झगड़ा होने के बाद पिटाई की गई थी. पुलिस ने इस मामले में सात नाबालिगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.