परभणी जिले में निर्माणाधीन मारुति मंदिर का भारी स्लैब अचानक गिर गया, जिससे कई लोग मलबे में दब गए. स्लैब की लंबाई लगभग पंद्रह फीट और चौड़ाई भी पंद्रह फीट थी, जो अचानक भरभराकर मंदिर परिसर में गिरा. हादसे में लगभग बीस से पच्चीस लोग मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई है.