वरिष्ठ अधिवक्ता आर वेंकटरमणी को दो साल के लिए फिर से भारत का अटॉर्नी जनरल नियुक्त किया गया है. उनकी पुनर्नियुक्ति एक अक्टूबर से प्रभावी होगी. उनका वर्तमान कार्यकाल 30 सितंबर को समाप्त हो रहा है. अटॉर्नी जनरल एक संवैधानिक पद है, जिसकी नियुक्ति राष्ट्रपति केंद्र सरकार की सिफारिश पर करते हैं.