जमशेदपुर में सर्दियों के मौसम में पहाड़ियों की तलहटी में पारंपरिक खजूर गुड़ बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. कारीगर सुबह-सुबह खजूर के पेड़ों से ताजा रस निकालकर उसे धीमी आंच पर घंटों पकाकर गुड़ तैयार करते हैं. यह गुड़ अपनी शुद्धता और स्वाद के कारण झारखंड के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों में भी लोकप्रिय है.