पंजाब के कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा देकर आरोपों की जांच की मांग की है. भगवंत मान ने मंत्री भुल्लर से निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए इस्तीफा मांगा था और जांच का आदेश दिया. अमृतसर के अधिकारी गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या के बाद भुल्लर पर भ्रष्टाचार और दबाव डालने के आरोप लगे हैं.