शुक्ला परिवार की सेना में सेवा की विरासत 1841 से शुरू होकर लगातार पांच पीढ़ियों तक जारी है. परिवार की पहली पीढ़ी के हवलदार कर्ता राम शुक्ला ने द्वितीय आंग्ल-बर्मा युद्ध और 1857 के विद्रोह में भाग लिया. पांचवीं पीढ़ी के तन्मय 7 मार्च को गया ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी से लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन प्राप्त करेंगे.