केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने ईंधन बचाने के उद्देश्य से अपने साथ पायलट और एस्कॉर्ट गाड़ियों से इनकार किया है. पाटिल ने सरकार को स्पष्ट रूप से सुरक्षा काफिले की व्यवस्था न करने का निर्देश दिया था. PM मोदी ने पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को बढ़ावा देने की अपील की थी.