NDTV युवा कार्यक्रम में बीजेपी नेता और पूर्व लोकसभा सांसद पूनम महाजन ने दिल खोलकर बात की. छोटी उम्र में राजनीति में आने के बारे में कहा कि थोड़ा दिल से, थोड़ा दिमाग से सोचकर राजनीति में आई हूं. राजनीति में नहीं होतीं तो क्या करतीं, सवाल पर पूनम ने कहा कि मैं इफ एंड बट में विश्वास नहीं करती.