नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट इस महीने के आखिर तक शुरू हो जाएगा. यह भारत की बड़ी परियोजनाओं में शामिल है. एयरपोर्ट कुल 2,865 एकड़ क्षेत्र में फैला होगा और चार टर्मिनलों के जरिए सालाना नौ करोड़ यात्रियों को सेवा देगा. NMIA और छत्रपति शिवाजी महाराज एयरपोर्ट मिलकर 2032 तक 15-16 करोड़ यात्रियों को संभालेंगे.