मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर रायगढ़ जिले में एक कंटेनर के ब्रेक फेल होने से भीषण सड़क हादसा हुआ. बेकाबू कंटेनर ने बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज समेत करीब 15-20 गाड़ियों में जोरदार टक्कर मार दी. एक्सीडेंट में कई कारों के परखच्चे उड़ गए. एक महिला की मौत हो गई और 19 लोग घायल हो गए.