भिवानी के एक खेत में 13 अगस्त को शिक्षिका मनीषा का शव मिला था, जो 11 अगस्त से लापता थी. व्यापक जनाक्रोश के बाद हरियाणा सरकार ने मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी है. मनीषा के अंतिम संस्कार में हजारों लोग शामिल हुए. अधिकारियों ने सीबीआई जांच में न्याय दिलाने का आश्वासन दिया.