मुंबई के घाटकोपर में MNS के महिला कार्यकर्ताओं ने मराठी न बोलने वाली उत्तर भारतीय महिला से माफी मंगवाई. महिला के साथ कुछ मराठी भाषी लोगों की दो दिन पहले बहस हुई थी, महिला ने कहा था- मैं मराठी नहीं बोलूंगी. MNS के महिला मोर्चे की कार्यकर्ताओं ने महिला से काफी देर तक बहस की, उसे जय महाराष्ट्र बोलने के लिए मजबूर किया.