कोलकाता के अलीपुर चिड़ियाघर में एक नर दरियाई घोड़ा ठंड के बावजूद लगातार 14 दिनों से पानी में ही खड़ा है. यह दरियाई घोड़ा क्रिसमस के बाद से पानी से बाहर आने और खाना पीना बंद कर चुका है. चिड़ियाघर प्रशासन और पशु चिकित्सक इस असामान्य व्यवहार के कारणों का पता लगाने में लगे हैं.