जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद और नशा मुक्त भारत अभियान के बीच गहरे संबंधों को स्पष्ट किया. नशीले पदार्थ पाकिस्तान से आ रहे हैं और इससे आतंकवादी तंजीमों को हथियार खरीदने के लिए धन मिलता है. नशा मुक्त अभियान को समाज के सभी वर्गों का व्यापक समर्थन मिला है और यह जन आंदोलन में बदल चुका है.