इंडिगो ने गुरुवार को 550 से अधिक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दीं, जो एक रिकॉर्ड है. दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता, चेन्नई और गोवा सहित कई प्रमुख हवाई अड्डों पर उड़ानें रद्द हुईं. एयरलाइन की समयपालन दर गिरकर 19.7 प्रतिशत रह गई जो पहले के 35 प्रतिशत से काफी कम है.