यमन की जेल में बंद केरल की नर्स निमिषा प्रिया को 16 जुलाई को फांसी की सजा दी जानी है. केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि निमिषा की फांसी रोकने के लिए सरकार के पास कोई और विकल्प नहीं बचा है. सरकार ने कहा कि निमिषा को बचाने का एकमात्र तरीका मृतक के परिवार द्वारा ब्लड मनी स्वीकार करना है, जो वित्तीय मुआवजा होता है.