भारतीय सेना ने अमरनाथ यात्रा के सुरक्षित संचालन के लिए ऑपरेशन शिवा शुरू किया है, जिसमें 8,500 से अधिक सैनिक तैनात किए गए हैं. ऑपरेशन शिवा के तहत ड्रोन खतरों से निपटने के लिए 50 से अधिक एंटी ड्रोन सिस्टम लगाए गए हैं. यात्रियों की लाइव निगरानी के भी इंतजाम किए गए हैं. सेना ने मेडिकल सहायता के लिए दो एडवांस ड्रेसिंग स्टेशन, नौ मेडिकल पोस्ट, 100 बेड का अस्पताल और 26 ऑक्सीजन बूथ स्थापित किए हैं.