पालघर शहर के मनोर रोड स्थित भाजपा कार्यालय के सामने लगे बधाई बैनर को एक अज्ञात महिला ने रात के समय फाड़ दिया. बैनर भरत राजपूत को जिला प्रमुख पद पर पुनर्नियुक्ति के लिए लगाए गए थे, जिन्हें महिला ने बिना अनुमति फाड़ा. पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसमें महिला को चुपचाप बैनर फाड़ते हुए देखा जा सकता है.