एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि एक दिन हिजाब पहनने वाली महिला भारत की प्रधानमंत्री बन सकती है. कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने ओवैसी के बयान को दिन में तारे देखने जैसी असंभव बात बताया है. शायना ने ओवैसी से कहा कि प्रधानमंत्री पद की कोई वैकेंसी नहीं है और पहले अपने सांसदों को जीतने दें.