भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान भगदड़ में तीन लोगों की मौत हुई है. मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने भक्तों से घटना के लिए माफी मांगी है. हादसा सुबह 4:30 बजे गुंडिचा मंदिर के पास भारी भीड़ के बीच हुआ. घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बताई गई है.