निक्की हत्याकांड के आरोपी विपिन के साथ पुलिस का एनकाउंटर हुआ है, जिसमें विपिन के पैर में गोली लगी है. आरोपी विपिन ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की थी. इस दौरान पुलिस ने उसे गोली मार दी. निक्की के पिता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि विपिन को छाती में गोली लगनी चाहिए थी.