ग्रेटर नोएडा पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर घने कोहरे के कारण दर्जन से अधिक वाहन आपस में टकरा गए और कई घायल हुए अमरोहा के नेशनल हाईवे-9 पर भी कोहरे के कारण छह से ज्यादा वाहन भिड़ गए जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई नोएडा पुलिस ने कोहरे से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रमुख मार्गों पर वाहनों की गति सीमा कम कर दी है