गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र नदी के ऊपर भारतीय वायुसेना के 93वें स्थापना दिवस पर भव्य फ्लाई पास्ट का आयोजन हुआ. तेजस, राफेल, सुखोई और अन्य लड़ाकू विमान और हेलीकॉप्टरों ने हवाई फॉर्मेशन में सामरिक कौशल का प्रदर्शन किया. फ्लाई पास्ट में ऑपरेशन सिंदूर में भाग लेने वाले विमानों की विशेष फॉर्मेशन ने भी शानदार प्रदर्शन किया.