PM मोदी 29 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे. यह एक्सप्रेसवे मेरठ के बिजौली गांव से प्रयागराज के जुडापुर दांदू गांव तक 12 जिलों से होकर गुजरेगा. गंगा एक्सप्रेसवे से 500 से अधिक गांवों को लाभ मिलेगा और ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी.