कांग्रेस अपनी पार्टी के शासन वाले राज्यों में महिला सशक्तिकरण पर फोकस कर रही है. हाल के चुनावों में देखा गया है कि महिलाओं का मतदान प्रतिशत पुरुषों के बराबर या उससे अधिक हो गया है. कांग्रेस इसे महिलाओं की आर्थिक और सामाजिक भागीदारी बढ़ाने की रणनीति के तौर पर पेश कर रही है.