पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री और TMC नेता सुजीत बोस को नगरपालिका भर्ती घोटाले में ED ने गिरफ्तार किया है. सुजीत बोस पर आरोप है कि उन्होंने साउथ दमदम म्यूनिसिपैलिटी में करीब 150 लोगों से पैसे लेकर भर्ती कराई थी. ED के मुताबिक, उसे जांच में कई फ्लैट्स और बैंक खातों में भारी कैश डिपॉजिट का पता चला है.