पश्चिम बंगाल के सुंदरबन में वन विभाग की टीम ने एक बाघ को सुरक्षित पकड़कर नदी में छोड़कर जंगल में रिहा किया. मछुआरों द्वारा बाघ के पैरों के निशान मिलने पर वन विभाग और भारतीय वन्यजीव ट्रस्ट ने बाघ का रेस्क्यू किया. बाघ को पकड़ने के बाद वन विभाग की टीम ने पूरी सुरक्षा के साथ उसे नदी में छोड़ा, जहां से वह तैरकर जंगल की ओर चला गया.